भारी वर्षा व भूस्खलन से श्री अमरनाथ यात्रा स्थगित, 6594 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला भारी वर्षा के कारण अमरनाथ यात्रा के मार्ग में भूस्खलन होने के कारण यात्रा स्थगित की गई है।
बालटाल मार्ग पर भूस्खलन के कारण फंसे हुए 6594 श्रद्धालुओं सुरक्षा बल, पुलिस व अन्य बचाव दलों ने अभियान चलाकर सुरक्षित निकाल लिया है और उन्हें विभिन्न शिवरों में ठहराया गया है। भूस्खलन से एक महिला श्रद्धालु की मौत और तीन यात्री घायल भी हुए हैं। मौसम व यात्रा मार्ग की हालत को देखते हुए […]