पत्नी ने बेटी की हत्या कर पुलिस को फोन पर कहा-पति ने मारा

vardaannews.com

(लखनऊ) राजधानी में एक महिला ने पति को फसाने के लिए अपनी 6 साल की बेटी की हत्या कर दी। वह लिव-इन रिलेशनशिप में प्रेमी के साथ रह रही थी। वारदात के बाद महिला ने पुलिस को फोन पर कहा-पति ने बेटी की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। महिला बार-बार बयान बदल रही थी। इससे संदेह हुआ। वारदात मंगलवार सुबह केसरबाग के खंदारी बाजार इलाके की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम रोशनी उर्फ नाज है। 10 साल पहले उसकी शादी शाहरुख खान नाम के युवक से हुई थी। दोनों की 6 साल की बेटी सायनारा उर्फ सोना थी। कुछ साल पहले रोशनी का उदित जायसवाल के साथ प्रेम संबंध हो गया। रोशनी ने पति को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। सास, दोनों ननंद और जेठ को अलग-अलग मुकदमों में जेल भिजवा दिया था। उसके बाद से ही अपने ही घर में प्रेमी उदित के साथ लिव इन में रहने लगी थी।

पुलिस ने बताया की रोशनी ने बेटी की हत्या की सूचना मंगलवार सुबह 3:00 बजे  पुलिस कंट्रोल रूम में दी। मौके पर जांच पड़ताल की गई तो रोशनी की बात झूठ निकली। पता चला की रोशनी का पति से विवाद चल रहा था। वह बेटी से मिलने आया था तो दोनों के बीच बहस हुई। पति को फसाने के लिए उसने गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी।

जेठ पर लगाया था बच्ची से दुष्कर्म का आरोप : पुलिस जांच में सामने आया की रोशनी की करीब 10 साल पहले खंदारी निवासी शाहरुख से शादी हुई थी। तभी से दोनों खंदारी में रहते थे। शाहरुख की मां परवीन ने घर को बिल्डर की मदद से चार फ्लोर का बनवाया था। जिसमें पहले और चौथी फ्लोर पर वह परिवार के साथ रहती थी। दो फ्लोर बेच दिया था। रोशनी ने जेठ सलमान पर बेटी के साथ दुष्कर्म सास और दोनों ननंद रुखसार और रूमी पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवा दिया था। जिससे वह जेल चले गए थे।

प्रेमी का विरोध करने पर पति को घर से निकलना : पड़ोसियों के अनुसार रोशनी को डांसर नाम से भी पुकारा जाता था। उसने पूरे परिवार को जेल भिजवाने के बाद घर पर कब्जा कर लिया। वहां उदित के साथ रहने लगी। उदित के साथ रोशनी के घर आए दिन अन्य आवारा लोगों का आना-जाना होने लगा। कई बार पुलिस भी आई। इसके पति शाहरुख ने विरोध किया। मई में उसने पति शाहरुख को पूरी तरह से मारपीट करके घर से निकाल दिया। इसके बाद से पति किराए के मकान में रहने लगा। शाहरुख ने रोशनी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।

बार-बार बयान बदलने से हुआ शक : पुलिस को जब सूचना मिली की रोशनी के पति शाहरुख ने बेटी को गला दबाकर मार दिया है, तो पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और छानबीन शुरू की। रोशनी बार-बार बयान बदलने लगी। इससे पुलिस को उसे पर शक हो गया। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। जहां छानबीन के दौरान रोशनी ने कबूल कर लिया कि उसी ने बेटी को मारा है।

news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #newsupdate #love #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #usa #football #entertainment #beritaterkini #sports #explore #info #new #newspaper #business

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *