हिमाचल प्रदेश में 11 जगह बादल फटे, 5 की मौत, यमुनोत्री में 300 यात्री फंसे

vardaannews.com

पहाड़ों पर लगातार भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 11 बादल फटने की और अचानक बाढ़ आने की 4 घटनाएं हुई हैं। एक बड़ा भूस्खलन हुआ है। अधिकांश घटनाएं मंडी में हुई, जहां 24 घंटे में 10 इंच बारिश हुई। बाढ़ आने से 5 लोगों की मौत हो गई, 16 लोग लापता है। बाढ़ में 14 घर 17 गौशाला और 15 वहां बह गए। अलग-अलग जिलों में 287 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।

वही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा मार्ग बुरी तरह प्रभावित है। मंगलवार को तीसरे दिन भी यमुनोत्री मार्ग बंद रहा। सियाना चट्टी में जमुना पर बनी झील यथावत है। प्रदेश प्रशासन यात्रियों को निकालने और सड़के ठीक करने में जुटा है। चार धाम यात्रियों का पंजीकरण तो हो रहा है,लेकिन यात्रा शुरू करने के लिए उन्हें प्रशासन की अनुमति का इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगह भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग बधित हो गया है। केदारनाथ में मंगलवार शाम तक 7 हजार श्रद्धालु पहुंचे। जबकि एक हफ्ते पहले तक रोज 20 हजार श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे थे। बद्रीनाथ व हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग भी भूस्खलन से प्रभावित है।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया की 20 जून को मानसून आने के बाद से राज्य  को 500 करोड रुपए का नुकसान हुआ है। दो-तीन वर्षों में बादल फटने की घटनाएं बड़ी है। इसके कर्ण की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह नदी किनारे और नालों के पास न जाए।

मौसम विभाग ने कई इलाकों में 6 से लेकर 7 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर पश्चिम भारत : हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड,पंजाब,हरियाणा,उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी से भारी वर्षा की चेतावनी है

पश्चिम भारत : कोंकण,गोवा,गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार हैं। कुछ जगह 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश की संभावना है।

मध्य भारत : मध्य प्रदेश,विदर्भ,छत्तीसगढ़ में 7 जुलाई तक भारी से भारी वर्षा हो सकती है।

वहीं,दूसरी और श्रीनगर में 1978 के बाद सबसे गर्म रहा जून का महीना। 1892 में मौसम का रिकॉर्ड शुरू होने के बाद यह दूसरा सबसे गर्म जून का महीना रहा है। जून 2025 में औसत अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18.2 डिग्री रहा। जून का औसत तापमान 24.6 डिग्री रहा। 1978 में जून का औसत तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #newsupdate #love #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #usa #football #entertainment #beritaterkini #sports #explore #info #new #newspaper #business

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *