रामनगरी में सावन झूला महोत्सव 29 जुलाई से शुरू होगा। राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला सावन झूला मेला होने जा रहा है। रामलला पहली बार सोने के झूले पर विराजमान होंगे।
अयोध्या में मुंबई के कारीगर 5- 5 किलो सोने के दो झूले तैयार कर रहे हैं। इनकी कीमत 5 करोड रुपए बताई जा रही है। इन झूलों पर हीरे माणिक और पत्रा भी जेड जा रहे हैं। रामलला का झूला 26 जुलाई से पहले बनकर अयोध्या आ गया है। इसी दिन से यहां झूला उत्सव शुरू हो गया। रामलला 29 जुलाई को सोने के झूले पर विराजमान होंगे। सोने का दूसरा झूला फर्स्ट फ्लोर पर विराजे राजा राम और माता सीता के लिए है।
ऐसा पहली बार होगा कि सावन मेला उत्सव में रामलला सोने के दिव्या झूले पर विराजमान होंगे। उनकी सेवा करने वाले पुजारी उन्हें झूला झुलाएगे। इस दौरान रामलला की सेवा में भजन गाए जाएंगे। रामलला को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। उत्सव का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण भी होगा। इस दौरान 12 दिनों में 15 लाख से ज्यादा भक्त अयोध्या पहुंचेंगे। 2 दिन पहले श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने पत्र जारी किया है। अयोध्या में सावन महीने के शुक्ला पक्ष से सावन पूर्णिमा तक 12 दिन तक झूला उत्सव मनाया जाता है। अयोध्या के 1000 मंदिरों में इस उत्सव की धूम होती है। इसमें श्री राम वल्लभाकुंज, मणिराम दास छावनी, कनक भवन, हनुमत निवास, लक्ष्मण किला, रंग महल, दशरथ महल, गहाई, आदि मंदिरों पर प्रमुख आयोजन होता है।
रामलला के दरबार में बैठने के बाद पहला झूला उत्सव : 500 साल के लंबे इंतजार के बाद राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई। भक्तों के दर्शन के लिए कपाट खोल दिए गए। इसके बाद 5 जून 2025 को फर्स्ट फ्लोर पर राजाराम के दरबार में भी प्राण प्रतिष्ठा हुई। राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला सावन झूला मेला होगा।
गुप्त दान में 175 किलो सोना मिला, वो गेट- कलश पर भी लग रहा : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के पुजारी गोपाल राव ने बताया कि मुंबई के एक कारोबारी में गुप्त दान में 175 किलो सोना मंदिर ट्रस्ट को दिया है। इस सोने को कलश और दरवाजों पर लगाया गया है। अप्रैल 2022 में रामलला और उनके भाइयों के लिए 21 किलो का चांदी का भी एक झूला मंदिर में दान में मिला था।
news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #newsupdate #love #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #usa #football #entertainment #beritaterkini #sports #explore #info #new #newspaper #business