इस साल दुनिया भर के 1.42 लाख अमीर बसेंगे दूसरे देश

vardaannews.com

साल 2025 में कम से कम 142,000 अरबपति अपने देश को छोड़कर अन्य देशों में बसने जाएंगे। बेहतर सुविधा और उच्च शिक्षा मानकों के लिहाज से दुनिया के कई देश लोगों की पसंद बन रहे हैं। हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2025 की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ। कि 142,000 करोड़पतियों के किसी नए देश में जाने की संभावना है। इस रिपोर्ट के अनुसार हाई नेटवर्क वाले ऐसे लोग जिनके पास 1 मिलियन यानी $10 लाख की संपत्ति है। ऐसे लोगों के अपने देश से दूसरे देश में प्रवेश की संख्या 2026 में बढ़कर 1 लाख 65 हजार होने का अनुमान है। विदेशों में बसने वाले अमीर लोगों के लिए यूएई पहली पसंद है।

UAE : जिस देश में सबसे ज्यादा लोग बचाना चाहते हैं उनमें सबसे पहले नंबर पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) है। यह लगातार दूसरे साल पहले नंबर पर पर बना हुआ है। 2025 में 9800 योजना बना रहे हैं। 2024 में यह संख्या 6700 थी।

America : दूसरे देश में बसने के लिए पसंदीदा देशों में दूसरे नंबर पर अमेरिका है। 2025 में 7500  नए अरबपति अमेरिका में बसने की योजना बना रहे हैं। इटली तीसरे नंबर पर, स्विट्जरलैंड चौथे नंबर पर और सऊदी अरब पांचवें नंबर पर है।

इन देशों में अमीर सबसे ज्यादा कर रहे हैं पलायन : जिन देशों से सबसे ज्यादा अमीर पलायन कर रहे हैं उन में ब्रिटेन सबसे आगे है। यहां 2025 में 16500 करोड़पति अपने देश को छोड़कर अन्य देशों में चले गए।

विदेश जाने वाले भारतीय 2 साल में 31% घटे : इस रिपोर्ट के अनुसार भारत से 2025 में 3500 अरबपति दूसरे देशों में बसाने जा रहे हैं। 2023 में करीब 5100 अमीर भारतीय विदेश में बसने के लिए गए। दो साल में भारत से विदेश जाने वाले अमीरों की संख्या में 31.4% की कमी हुई है।

क्या है वजह : यूएई जैसे देश में बसने की वजह जीरो इनकम टैक्स नीति, राजनीतिक स्थिरता और गोल्डन वीजा प्रोग्राम है, जिसमें 5 से 10 वर्ष तक रहने का वीजा मिलता है।

news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #newsupdate #love #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #usa #football #entertainment #beritaterkini #sports #explore #info #new #newspaper #business

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *