ग्लोबल पीस इंडेक्स में भारत में 115 वीं रैंक हासिल की है।
कुछ मुख्य बिंदु :
1. एक्सियम मिशन लॉन्च हुआ : भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला एक्सियम मिशन 4 के तहत ISS के लिए रवाना हुए। उनका यह मिशन 6 बार तकनीकी दिक्कतों के कारण टल चुका था। शुभांशु ISS पर जाने वाले पहले और स्पेस में जाने वाले दूसरे भारतीय बने हैं।
2. ग्लोबल पीस इंडेक्स : ग्लोबल पीस इंडेक्स में भारत ने 115वां स्थान हासिल कर लिया है। पिछले साल भारत की रैंकिंग 116वीं थी। आइसलैंड 2008 से लगातार पहले स्थान पर है। वहीं आयरलैंड दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर मौजूद है।
3. भारत में रेयर ब्लड डोनर रजिस्ट्री तैयार : भारत में पहली बार दुर्लभ ब्लड ग्रुप वाले मरीजों के लिए भारतीय स्तर की रेयर ब्लड डोनर रजिस्ट्री तैयार हुई है। यह पहल आईसीएमआर के तहत नेशनल इंस्टीट्यूट आफ इम्यूनोहेमेटोलॉजी ने की है।
4. ललित उपाध्याय का हॉकी से संन्यास : दो बार विजेता रह चुके ललित उपाध्याय में अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लिया। उन्होंने अपना आखिरी मैच बेल्जियम के खिलाफ खेला। ललित ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कल 67 गोल किए हैं।
5. अंतरिक्ष यात्रा करेगी जाह्नवी : आंध्र प्रदेश की डांगेटी जाह्नवी नासा के अंतरराष्ट्रीय वायु और अंतरिक्ष कार्यक्रम को पूरा करने वाली पहली भारतीय बनी। जानवी एक क्षूद्रग्रह खोजकर्ता है और वह 2029 में अंतरिक्ष की यात्रा करेंगी।
news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #newsupdate #love #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #usa #football #entertainment #beritaterkini #sports #explore #info #new #newspaper #business