Mor Pankh Rakhne ke Fayde : वैसे तो हम सब जानते हैं, मोर पंख को घर में रखना बहुत शुभ होता है। लेकिन यदि वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को घर की सही दिशा में रखा जाए तो यह अधिक लाभ देता है।
Mor Pankh Vastu : हिंदू धर्म में मोर पंख को घर में रखना बेहद शुभ और लाभकारी माना गया है। यह वैभव का प्रतीक होता है। मोर पंख को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मोर पंख को घर में रखने से परिवार के सदस्यों में एकता बनी रहती है और परिवार में सुख समृद्धि आती है। इसका सीधा संबंध भगवान कृष्ण से होता है। क्योंकि यह भगवान कृष्ण को बेहद प्रिय है। इसका प्रयोग उनके श्रृंगार और पूजा में किया जाता है। कुछ लोग मोर पंख अपने घर के मंदिर में रखते हैं, तो कुछ लोग इसे अपने घर के धन के स्थान पर रखते हैं। लेकिन यदि आप इसे गलत दिशा या गलत स्थान पर रखते हैं तो यह शुभ फल नहीं देता। वास्तु शास्त्र में मोर पंख को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। जिनके अनुसार यदि आप मोर पंख को उचित स्थान दिशा में रखते हैं तो यह आपको विशेष लाभ देता है।
घर की इस दिशा में रखे मोर पंख : अगर आप मोर पंख को अपने घर में रखने का विचार बना रहे हैं तो इसे वास्तु के अनुसार सही दिशा में लगे। जिससे यह आपको शुभ फल देगा। मोर पंख को शुक्रवार या सोमवार के दिन घर में लगाना शुभ माना जाता है। क्योंकि शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन मोर पंख को घर में लगाने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में खुशहाली आती है। यदि आप पैसों की तंगी से परेशान है तो मोर पंख तिजोरी या धन के स्थान पर रख सकते हैं।
मोर पंख को धन के स्थान पर रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। मोर पंख को आप अपने पर्स में रखते हैं तो इससे आपको फिजूल खर्च से निजात मिलती है। वास्तु के मुताबिक मोर पंख को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इन दिशाओं में मोर पंख को रखने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और घर में सकारात्मकता बनी रहती है। आप मोर पंख को ईशान को यानी उत्तर पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं। यह दशा भी बेहद शुभ मानी जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोर पंख को घर के मंदिर में भी रखा जा सकता है। आप मोर पंख को घर के मुख्य द्वार के ऊपर भी लगा सकते हैं। मोर पंख को घर के मुख्य द्वार के ऊपर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर सकती। इसके अलावा बच्चों के स्टडी रूम में भी मोर पंख को लगाना बेहद शुभ माना जाता है। यदि बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो आप उनकी पुस्तक के बीच में भी मोर पंख रख सकते हैं। यह बच्चों की एकाग्रता को बढ़ाता है।
कहां नहीं रखना चाहिए मोर पंख ? : वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी मोर पंख को घर के गंदे स्थान पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मोर पंख आपको लाभ नहीं बल्कि अशुभ फल देते हैं। आप मोर पंख को कभी भी टॉयलेट या बाथरूम की दीवार पर ना लगे और मोर पंख को कभी भी रसोई घर में ना लगे। नहीं तो यह आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। जिसके कारण आपके जीवन में अनेक समस्याएं आ सकती है।
news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #newsupdate #love #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #usa #football #entertainment #beritaterkini #sports #explore #info #new #newspaper #business