चुलकाना धाम श्री खाटू श्याम बाबा का ही धाम है, हरियाणा के पानीपत जिले में समालखा के पास स्थित यह एक प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर है।
मान्यता है कि यह कलयुग का सर्वोत्तम तीर्थ स्थान है। यहां एक पीपल का पेड़ है जिसके सभी पत्तों में छेद है। चुलकाना धाम का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है।
बर्बरीक से संबंध : मान्यता है कि महाभारत युद्ध के समय भगवान श्री कृष्ण ने बर्बरीक की परीक्षा लेने के लिए ब्राह्मण का वेश धारण किया था और बर्बरीक को कहा था कि वह पीपल के पेड़ के सभी पत्तों में एक ही बाण से छेद करके दिखाएं। बर्बरीक के पास ऐसी अद्भुत तीन बानो वाली शक्ति थी कि उन्होंने एक ही बाण से पीपल के पेड़ के सभी पत्तों में छेद कर दिया। किंतु एक पत्ता श्री कृष्ण जी ने अपने पैर के नीचे दबा रखा था तब बर्बरीक ने उनसे हाथ जोड़कर विनती की कि वह अपना पर उठा ले नहीं तो यह बाण उनके पैर को भी छेद देगा। वह पीपल का पेड़ आज भी चुलकाना धाम में स्थित है इसके अभी पत्तों में छेद है।
मनोकामना और मन्नत : मान्यता है कि जो लोग यहां धागा बांधते हैं उनकी मन्नत पूरी होती है और मन्नत पूरी होने के बाद वह धागा अपनी मन्नत का धागा खोलने भी आते हैं।
शीश का बलिदान : बर्बरीक जो की भीम के पोते और घटोत्कच के पुत्र थे, उनके पास तीन अद्भुत बाण थे जिनमें पूरी सृष्टि को जीतने की शक्ति थी। जब उन्होंने महाभारत युद्ध में भाग लिया तो उन्होंने अपनी माता को वचन दिया था कि वह जो हारेगा उसका पक्ष लेंगे। उनके इस वचन के कारण महाभारत युद्ध का कोई परिणाम नहीं निकल रहा था इसलिए श्री कृष्ण ने बर्बरीक से उनका शीश दान में मांगा था जिसे बर्बरीक ने बिना किसी संकोच के श्री कृष्ण को दे दिया। भगवान श्री कृष्ण ने उनके इस बलिदान को देखकर उन्हें वरदान दिया कि वह कलयुग में श्री कृष्ण जी के श्याम नाम से पूजे जाएंगे।
कलयुग का तीर्थ : चुलकाना धाम को कलयुग का सर्वोत्तम तीर्थ माना जाता है। कहते हैं कि जो भी भक्त यहां आकर श्रद्धा से कुछ भी मांगता है उसकी मनोकामना पूरी होती है।
पीपल का पेड़ : जिस पीपल के पेड़ के सभी पत्तों में को बर्बरीक ने अपने बाण की शक्ति से छेद किया था वह पेड़ आज भी यहां स्थित है।
यह मंदिर 1981 में बनाया गया था। यह मंदिर आज भी खाटू श्याम बाबा के बलिदान के लिए जाना जाता है और जो भी यहां सच्ची श्रद्धा भाव से मनोकामना पूरी होती हैं। जय श्री श्याम।
news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #newsupdate #love #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #usa #football #entertainment #beritaterkini #sports #explore #info #new #newspaper #business