हरियाणा; सात माह में महिलाओं से बलात्कार के 779, अपराध के 771 और छेड़छाड़ के 662 कैसे की दर्ज

vardaannews.com

हरियाणा में जनवरी से जुलाई तक महिलाओं से बलात्कार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में इस साल शुरुआती 7 महीना में महिला विरोध अपराधों से जुड़े बलात्कार के 779, अपराध के 771, छेड़छाड़ के 662 और दहेज हत्या के 80 केस दर्ज किए गए हैं। यह जानकारी सरकार ने रानिया विधायक अर्जुन चौटाला द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में दी गई है। वही हत्या के 530 और अपहरण के 2316 मुकदमे दर्ज हुई है जबकि फिरौती के लिए अपहरण और धमकी के 12 केस सामने आए हैं। अर्जुन चौटाला ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति जो लगातार बिगड़ती जा रही है और राज्य में सभी नागरिकों के लिए चिंता का विषय है, को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर सवाल किया। विधानसभा मानसून सत्र में पूछे गए अभय चौटाला द्वारा इन सवालों के जवाब में सरकार ने दी जानकारी।

सरकार ने अपराध को नियंत्रण में करने के लिए उठाई जा रहे कदमों की दी जानकारी: हरियाणा सरकार ने राज्य में कानून एवं व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बहू-आयामी प्रयास किया है। राज्य में कुल 106 कानून एवं व्यवस्था कंपनियों का गठन किया गया है। राज्य में वर्ष 2021 में डायल 112 आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायक प्रणाली की शुरुआत की गई। जिससे पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार आया है। भीड़ प्रबंधन के लिए ड्रोन और तकनीकी निगरानी का नियमित उपयोग किया जा रहा है। हरियाणा पुलिस ने इस दिशा में दृश्या संस्था के साथ समझौता ज्ञापन भी किया है। राज्य भर में 53 विशेष स्वैट टीमें तैनात की गई है जो विशेष हथियारों और राजनितियों से लैस है। सोशल मीडिया की निगरानी के जरिए संभावित कानून व्यवस्था की समस्याओं का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। संगठित अपराध पर सख्ती के लिए वर्ष 2017 में एक विशेष कार्य बल गठित किया गया। वही 2023 में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की स्थापना की गई। इसके माध्यम से जांच प्रक्रियाओं को प्रभावी बनाया गया है।

हरियाणा पुलिस रोजाना 22 साइबर अपराधियों को कर रही गिरफ्तार: साइबर अपराधों पर नियंत्रण को लेकर उठाई गई प्रभावी कदमों के चलते धोखाधड़ी की राशि में 50% की कमी दर्ज की गई है। वहीं प्रतिदिन 22 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो रही है,जो पिछले आंकड़ों की तुलना में चार गुना अधिक है। महिला सुरक्षा के मोर्चे पर भी राज्य ने कई अहम कदम उठाए हैं। राज्य में 33 महिला पुलिस थानों के साथ-सा द 239 महिला संहिता डेस्क स्थापित की गई है। महिलाओं के लिए विशेष हेल्पलाइन 1091 को डायल 112 के साथ एक एकीकृत किया गया है। 24 दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स कंपनियां तैनात की गई है और यौन उत्पीड़न उपचार इकाइयां भी शुरू की गई हैं। साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। नशे के खिलाफ लड़ाई में हरियाणा पुलिस ने हरियाणा राज्य मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो का गठन 2020 में किया। इसके तहत चलाए गए नशा मुक्ति अभियान में अब तक 4238 गांवों और 913 वाडों को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है। राज्य में 18847 नशा पीड़ितों की पहचान की गई है। जिसमें से 11558 व्यक्ति पुनर्वास या परामर्श केंद्रों में इलाज प्राप्त कर रहे हैं। इन सभी राज उपायों के साथ हरियाणा राज्य कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और नशा उन्मूलन जैसे क्षेत्र में लगातार मजबूती की दिशा में अग्रसर है।

news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #newsupdate #love #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #usa #football #entertainment #beritaterkini #sports #explore #info #new #newspaper #business

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *