1 साल में 33% बढ़े दुष्कर्म के केस, पहले रोज 15 होते थे, अब 20 हो रहे हैं

vardaannews.com

(मध्य प्रदेश) मध्य प्रदेश में हर दिन 38 महिलाएं लापता हो रही है। यही नहीं रोजाना 20 महिलाओं और नाबालिगो से दुष्कर्म हो रहा है। यह चौंकाने वाले आंकड़े विधानसभा में सामने आए हैं। कांग्रेस विधायक बाला बच्चन के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह जानकारी लिखित जवाब में दी। बच्चन ने पूछा था कि मध्य प्रदेश में 1 जनवरी 2024 से 30 जून 2025 तक कितनी महिलाएं एक महीने से अधिक समय से लापता है। जवाब में बताया गया कि 21, 175 महिलाएं व लड़कियां। यानी हर दिन प्रदेश से 38 महिलाएं लापता हुई। इसी दरमियान 10840 महिलाओं एवं नाबालिकों के साथ दुष्कर्म हुआ। इस हिसाब से प्रतिदिन 20 महिलाओं और नाबालिगो के साथ दुष्कर्म हुआ है।

यह आंकड़े इसलिए चौक रहे हैं क्योंकि 21 मई 2024 तक रोजाना औसतन 28 महिलाएं और लड़कियां और लापता हुई है। दुष्कर्म के मामले में भी यह संख्या रोजाना 15 ही थी। दुष्कर्म के मामले में वृद्धि का आंकड़ा 33 फ़ीसदी से अधिक हो गया है। लापता होने वाली महिलाओं का आंकड़ा भी 35.71% तक बड़ा है।

अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री विजय शाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद मंगलवार को विधानसभा में उनके इस्तीफा की मांग उठी। कांग्रेस विधायकों ने उन पर सेना और राष्ट्र के अपमान का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मंत्री ने एक कर्नल को आतंकी की बहन कहा। यह सेना और देश का अपमान है। कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि ने सवाल उठाया कि ऐसे मंत्री को हटाने में सरकार क्यों हिचक रही है।

इस बीच जब एससी-एसटी कल्याण समिति के सदस्यों के चुनाव का प्रस्ताव रखा गया, तो कांग्रेस ने विरोध जताया और कहा कि इस प्रस्ताव को रखने वाले मंत्री सदन में क्यों नहीं है। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार करते हुए कहा “सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली”। उन्होंने कांग्रेस पर सेना की बहादुरी पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि विजय शाह ने कार्य मंत्री को अधिकृत किया है। और मंत्री की अनुपस्थिति अध्यक्ष की अनुमति से हुई है। हंगामे के कारण सदन की कार्रवाई थोड़ी देर बाधित रही।

news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #newsupdate #love #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #usa #football #entertainment #beritaterkini #sports #explore #info #new #newspaper #business

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *