कुल्लू में पहाड़ से पत्थर गिरने से मां-बेटे की मौत हाईवे 10 घंटे रहा बंद।

vardaannews.com

(हिमाचल प्रदेश) कुल्लू में आनी खंड तहसील की बखानाओं पंचायत में अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने एक मां और उसके 14 वर्षीय बेटे की जान ले ली।

दोनों पैदल चल रहे थे, और चंद कदमों की दूरी पर ही उनके घर की पगडंडी थी। हादसा वीरवार शाम 4:00 बजे पुनण खंड के पास हुआ। डीएसपी आनी खंड चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि मृतकों की पहचान रवीना (30 वर्ष) पत्नी विपिन कुमार और उसके 14 वर्षीय बेटे सुजल नेगी के रूप में हुई है। दोनों काथला गांव के निवासी थे, और रवीना पंचायत के काथला वार्ड की सदस्य भी थी। रवीना आनी से उसका बेटा चवाई से टैक्सी में सवार होकर पुनण तक पहुंचे थे। वहां से उन्हें करीब 200 मीटर की दूरी सड़क में पैदल तय कर पगडंडी चढ़कर घर पहुंचना था। लेकिन जैसे ही गाड़ी से उतरकर 50 मी ही दूर गए थे कि, पुनण खंड के पास अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर सीधे दोनों पर गिर गए। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ : वहीं भारी बरसात के चलते राष्ट्रीय उच्च मार्ग किरतपुर-मनाली बीती बुधवार देर रात से 4 मील क्वारी, 9 मील, कैंची मोड, डयोड में भूस्खलन के कारण बंद रहा। इससे वहां लंबा जाम लग गया। सुबह-सुबह 6:30 बजे सड़क को बहाल किया गया। पण्डोह पुलिस को यातायात बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। बता दे कि इन दोनों मंडी से लेकर पनारसा तक जगह-जगह राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। यहां पर चट्टानें लगातार गिर रही है।

प्रदेश में हो रहे लैंड स्लाइड के कारण राज्य की 226 सड़के यातायात की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद है। इसमें मंडी जिला में सबसे ज्यादा 151 सड़कों पर यातायात बंद है। भूस्खलन के कारण पानी की 137 स्कीमें भी में प्रभावित है। इसमें मंडी जिला में सबसे ज्यादा 119 और कांगड़ा में 18 स्कीमें ठप है। वहीं 52 ट्रांसफॉर्म भी बंद है। संबंधित क्षेत्र में लोगों को बिजली पानी और सड़क जैसी मूलभूत असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #newsupdate #love #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #usa #football #entertainment #beritaterkini #sports #explore #info #new #newspaper #business

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *