जापान के ओकिनावा के लोग तैराकी करते हैं। भोजन में हरी सब्जियां और मछली लेते हैं। यहां के बुजुर्गों की डाइट में हल्दी भी शामिल होती है। इसीलिए वहां के लोगों की उम्र 100 साल के करीब होती है।
जापान के ओकिनावा लोगों के एक शब्द ‘ यूईमाहरु’ को समझना बेहद जरूरी है। दरअसल यूईमाहरु का अर्थ है आपसी सहयोग या मदद करने की आदत। ओकिनावा के रहने वाले होरिकावा सतोशी ने बताया कि वहां के संस्कृति और सामाजिक ताने-वाने को समझना बेहद जरूरी है। उनका कहना है कि वह 79 वर्ष है। वह इस उम्र में भी रोजाना घूमने निकलती है। उनके दिन का एक हिस्सा ओकिनावा के बाजारों में अपने दोस्तों के साथ बिताता है। अपने दोस्तों के साथ समय बिताने से उनका काफी खुशी मिलती है। जानते हैं ओकिनावा के बुजुर्गों की लंबी आयु जीने के लिए उनके जीवन शैली के बारे में।
1.ओकिनावा के लोगों की उम्र ज्यादा क्यों है : भोजन एक प्रमुख कारण है। इनका भजन कम कैलोरी वाला और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह दिन भर एक्टिव रहते हैं। ओकिनावा के बुजुर्ग खुद को एक्टिव रखने के लिए गार्डनिंग करते हैं और अपने दिनचर्या के जितने काम हो सके स्वयं करते हैं। यहां के लोग अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करते हैं यहां मजबूत सोशल नेटवर्किंग होती है। रिसर्च में पाया गया है कि दिल की बीमारियों में इन्फ्लेमेशन के मामले में इनका जीना ठीक है। बुजुर्गों के लिए हेल्थ कवर और स्वास्थ्य सुविधाएं भी बेहतर है।
2.भोजन क्या करते हैं : ओकिनावा के लोग काम भोजन करते हैं। रोजाना 1800 कैलोरी से ज्यादा नहीं लेते। शकरकंद, करेला, समुद्री शैवाल मछली, हरी सब्जियां, टोफू और हल्दी इनका मुख्य भोजन है। ये रेड मीट, डायरी और प्रोसैस्ड फूड काम लेते हैं।
3. यहां के लोग कितने एक्टिव रहते हैं : यहां के 80 से 100 साल के बुजुर्ग भी खेती करते हैं। पैदल चलते हैं। ओकिनावा के गांव व शहर के अधिकांश घरों में गार्डन जरूर होता है। बुजुर्ग दिनभर गार्डन में कुछ ना कुछ कार्य करते रहते हैं जिससे वह दिन भर एक्टिव रहते हैं।
4. क्या यहां सभी लोग स्वस्थ हैं ? : अधिकांश लोग जो पुरानी लाइफस्टाइल से जीवन जीते हैं वह स्वस्थ हैं। जिन लोगों ने फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड का अधिक इस्तेमाल जैसे पश्चिमी जीवन शैली अपनाई है उन्हें लंबे जीवन के लिए मिलने वाले फायदे कम हुए हैं।
यह तीन चीज सीख लीजिए आपकी उम्र भी बढ़ जाएगी :
1. दिन भर खाने में अलग-अलग तरह की चीज खाएं : ओकिनावा के लोग एक दिन में करीब 15 से 18 तरह की चीज खाते पीते हैं। वे रोजाना 7 से 8 तरह की फल सब्जियां खाते हैं। इनको अलग-अलग तरह के खाने में 200 से ज्यादा तरह के मसाले जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल होते हैं। इससे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। उनके भोजन में हल्दी और अदरक जरूर होता है। यह भजन ऐसा होता है,जो रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है और इन्फ्लेमेशन को घटना है।
2. भूख का 80% खाएं : ओकिनावा के लोग जितनी भूख होती है उसका 80% ही खाते हैं। यह 20% पेट हमेशा खाली रखते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि विज्ञान कहता है कि दिमाग पूरी तरह पेट भरने का सिग्नल देर से भेजता है तब तक आप ओवर ईटिंग कर चुके होते हैं।
3. नीचे बैठे : ओकिनावा के लोग फ्लोर सेटिंग को अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं। इससे बढ़ती उम्र में शरीर लचीला बना रहता है और संतुलित रहता है। बुजुर्ग इससे गिरते नहीं है। उनके शरीर का निचला भाग मजबूत रहता है। नीचे बैठने की आदत से बार-बार उठाना भी पड़ता है, इससे शरीर मजबूत बना रहता है।
news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #newsupdate #love #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #usa #football #entertainment #beritaterkini #sports #explore #info #new #newspaper #business