उत्तर प्रदेश के नौशाद ने सिपाही की वर्दी में 20 लड़कियों और 10 महिलाओं को प्रेम जाल में फसाया

vardaannews.com

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के नौशाद त्यागी ने खुद को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का सिपाही बताकर करीब 30 लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा रखा था। उसके झांसे में मुजफ्फरनगर ही नहीं बल्कि दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, सम्भल के साथ ही मेघालय और असम तक की लड़कियां हैं। वह नाम बदलकर लड़कियों से पहले दोस्ती,फिर प्यार का नाटक कर यौन शोषण करता था। फेसबुक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें शादी का झांसा भी देता था। आरोपी के मोबाइल फोन में कई महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो वह वीडियो मिले। उनके साथ अपना नाम बदल कर धोखाधड़ी की है।

एक विधवा महिला की शिकायत के बाद मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस ने नौशाद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सिपाही की वर्दी व अन्य सामान बरामद हुआ है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि नौशाद त्यागी उर्फ रिक्की उर्फ राहुल त्यागी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पुलिस को एक बैग में सिपाही की वर्दी, सिटी, डोरी, उत्तर प्रदेश पुलिस का बैच, बेल्ट, नेम प्लेट व पुलिस कैप बरामद की है। नौशाद ने दुकान चलाने वाली एक विधवा महिला को प्रेम जाल में फसाया था। नौशाद त्यागी उर्फ रिकी त्यागी ने महिला को अपना नाम राहुल त्यागी बताया था। महिला से अनैतिक संबंध बनाए और उससे 3 लाख के करीब नगद रुपए तथा 3 लाख से अधिक रुपए के जेवर हड़प लिए। शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया तो आरोपी को पकड़ा गया। इसके बाद उसे फर्जी सिपाही होने का पता चला।

नौशाद ने इस दौरान असम, बुलंदशहर, संभल, दिल्ली, मेघालय ,गाजियाबाद, मथुरा आदि स्थानों पर रहने वाली लगभग 20 लड़कियों और 10 महिलाओं को अपने जाल में फंसा रखा था। गिरफ्तार नौशाद महिलाओं के साथ अन्य लोगों से ठगी करता था। जांच में सामने आया कि पुलिसकर्मी भी नौशाद के संपर्क में थे। वह पुलिस कर्मियों को दावत पर बुलाता था।

आरोपी का कहना है कि लोकसभा चुनाव में वह अपने नौशाद नाम के परिचित सिपाही के साथ संभल गया था। वहां से लौटने के दौरान सिपाही उसके बैग में अपनी वर्दी भूल गया था। उसी वर्दी को पहनकर उसने अपराध करना शुरू किया। वह 3 साल से वर्दी गलत इस्तेमाल कर रहा था। विधवा महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने नौशाद को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है।

news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #newsupdate #love #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #usa #football #entertainment #beritaterkini #sports #explore #info #new #newspaper #business

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *