शमी के पौधे का संबंध शनि देव से होता है और यह भगवान शिव का भी प्रिया है। वास्तु शास्त्र में भी शमी के पौधे को बेहद शुभ माना गया है। शमी के पौधे की पूजा करने से जीवन में समृद्धि बढ़ती है और आर्थिक तंगी दूर होती हैं।
शमी के पौधे को घर पर लगे या नहीं? : शमी का पौधा शनि देव से संबंधित है, इसलिए इसे लगाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। शमी का पौधा घर में सुख समृद्धि लाता है और घर के सदस्यों के बीच एकता बनाए रखता है। शमी का पौधा वास्तु दोषों को दूर करने में मदद करता हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है लेकिन इस घर के अंदर नहीं, बल्कि घर के बाहर या छत पर लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार शमी के पौधे को छत पर दक्षिण दिशा में लगाना शुभ होता हैं। शमी के पौधे को घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है।
शमी का पौधा लगाते समय ध्यान रखें : शमी का पौधा घर में लगाते समय वास्तु के अनुसार कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। शमी का पौधा लगाने के लिए शनिवार का दिन शुभ माना जाता है। शमी के पौधे को ऐसी जगह पर रखें जहां उसे पर सीधी धूप न पड़े। शमी के पौधे के आसपास साफ सफाई बनाए रखें। इसके पास जूते चप्पल या गंदगी ना रखें। शमी के पौधे को नियमित रूप से जल चढ़ाएं।
शमी का पौधा घर के अंदर क्यों नहीं लगना चाहिए : शमी के पौधे में कांटे होते हैं इसलिए इसे घर के अंदर लगाना उचित नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार शमी के पौधे को घर के अंदर लगाने से वास्तु दोष हो सकते हैं। क्योंकि यह कांटेदार होता हैं इसलिए माना जाता है कि यदि आप इसको घर के अंदर लगते हैं। तो यह आपके जीवन में कष्ट ला सकता है। शमी के पौधे को ईशान कोण में भूलकर भी नहीं लगना चाहिए। कुछ लोग मानते हैं कि शमी के पौधे को घर में लगाने से आर्थिक समस्याएं हो सकती है खासकर के इसे गलत दिशा में लगाने से। इससे परिवार में झगड़ा और क्लेश हो सकते हैं।
निष्कर्ष : शमी का पौधा घर में लगाना शुभ होता है लेकिन इस घर के बाहर या छत पर ही लगाना चाहिए। यदि शमी के पौधे से जुड़ी बातों का ध्यान रखा जाए तो यह आपके जीवन में सुख समृद्धि लेगा।
news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #newsupdate #love #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #usa #football #entertainment #beritaterkini #sports #explore #info #new #newspaper #business