उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी वर्षा हुई है और हरियाणा के 10 जिलों में भी बारिश हुई है।
हरियाणा में प्री मानसून ने सोमवार को 10 जिलों को भिगो दिया है। वहीं कई राज्यों जिनमें पंजाब, दिल्ली,हिमाचल प्रदेश में भी जोरदार वर्षा ने गर्मी से राहत दी है। दूसरी ओर पहाड़ों पर वर्षा ने आफत का माहौल बना दिया है। मानसून की पहली बारिश में ही चार धाम यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की घटनाएं हुई है। हरियाणा में आने वाले दो से तीन दिनों में मानसून के आने के आसार हैं। दिल्ली की तरफ से मानसून हरियाणा में प्रवेश कर सकता है। अभी मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ है। सोमवार को भिवानी के कुछ एरिया में भी अच्छी बारिश हुई है जहां पर 39.5 एमएम दर्ज किया गया है।
अचानक से बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। हिसार शहर में तेज वर्षा होने के कारण कई जगह पर जल भराव हो गया है। वही झज्जर से लेकर भिवानी, नारनौंद,नूंह आदि कई शहरों में वर्षा हुई है। मौसम विभाग की माने तो हरियाणा में आने वाले दिनों में भारी बारिश होने के आसार हैं इसलिए मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वही उम्मीद है कि 25 और 26 जून को मानसून हरियाणा में प्रवेश कर जाएगा। इसीलिए 25 जून को ऑरेंज और येलो अलर्ट पूरे प्रदेश में जारी किया गया है। पंचकुला, अंबाला,कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल मैं येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन के मलबे की चपेट में आने से हरियाणा के फतेहाबाद जिले की शिल्पा की मौत हो गई है। शिल्पा की बेटी ख्वाहिश और पति अंकित घायल हुए हैं। परिवार बद्रीनाथ दर्शन करके वापस लौट रहा था। वही एक दूसरे मामले में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर शाम को हुए भूस्खलन में मुंबई की 12 वर्षीय बालिका की दबकर मौत हो गई है। माता वैष्णो देवी के यात्रा मार्ग व हिमकोटि के आसपास भूस्खलन होने से बंद कर दिए गए हैं। सभी प्रकार की सेवाएं भी स्थगित कर दी गई है।
news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #newsupdate #love #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #usa #football #entertainment #beritaterkini #sports #explore #info #new #newspaper #business