वास्तु के अनुसार किचन में भूलकर भी उल्टी नहीं रखनी चाहिए यह चीजे

vardaannews.com

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में अग्नि कोण का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन का निर्माण अग्नि कोण में किया जाना चाहिए शुभ होता है। लेकिन साथ ही रसोई घर में रखी वस्तुओं की दिशा और स्थिति का भी ध्यान रखना आवश्यक है।

वास्तु के अनुसार यदि किचन में कुछ वस्तुएं वास्तु के नियम के मुताबिक गलत या उल्टी रखी जाए तो इससे माता अन्नपूर्णा नाराज हो जाती है। और वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। जिसके फल स्वरुप घर में क्लेश, दरिद्रता और बीमारियों का आगमन हो सकता है।

तवा या कढ़ाई उल्टी ना रखें : भोजन पकाने के बाद अक्सर तवा या कढ़ाई को उल्टा करके रख दिया जाता है जो की वास्तु दोष उत्पन्न करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तवा या कढ़ाई दोनों ही राहु के प्रति होते हैं इसलिए इन्हें कभी भी उल्टा करके ना रखें।

छुरी – कांटे : रसोई घर में इस्तेमाल होने वाले चक्कू या तेज धार वाली  वस्तु को कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से यह वास्तु दोष उत्पन्न करता है जिसके कारण घर में क्लेश और विवाद होने की संभावना बढ़ जाती है। यह परिवार के सदस्यों में आपसी विवाद उत्पन्न करता है।

पानी का बहना : वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि रसोई घर में नल से लगातार पानी टपकता है तो यह धन की हानि और स्वास्थ्य हानि की वजह बनता है। इसलिए ऐसी समस्या होने पर उसे शीघ्र ठीक करना चाहिए।

रात को झूठे बर्तन ना छोड़े : वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रात को रसोई घर में झूठे बर्तन नहीं छोड़ते चाहिए। इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। खास करके रात में महिलाओं को तवा या कढ़ाई झूठी कभी नहीं छोड़नी चाहिए।

रात में करें रसोई की सफाई : रात में भोजन के बाद रसोई घर की और गैस चूल्हे की सफाई करनी चाहिए। रसोई घर या चूल्हे को कभी भी रात में गंदा नहीं छोड़ना चाहिए।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी धार्मिक ग्रंथो और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धार्मिक विशेषज्ञों से उचित सलाह लें।

news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #newsupdate #love #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #usa #football #entertainment #beritaterkini #sports #explore #info #new #newspaper #business

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *