घर में केले का पेड़ लगाना चाहिए या नहीं ? जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार

vardaannews.com

केले का पेड़ और केले का फल भारत में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह बहुत जानकारी और लाभकारी भी होता है। बहुत से लोग अपने घर में केले का पेड़ लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले का पेड़ घर में लगाना उचित है या नहीं।

केले का पेड़ घर पर लगे या नहीं : वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी फल के वृक्ष को घर के अंदर नहीं लगना चाहिए। इससे आपकी संतान की तरक्की में रुकावट आती है। इसलिए वास्तु के अनुसार कोई भी फल वाला पेड़ घर पर लगाना वर्जित है। लेकिन केले का पेड़ तुलसी के पेड़ की तरह शुभ और पूजनीय माना जाता है। क्योंकि मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है। केले का पेड़ देवगुरु बृहस्पति से संबंधित है। यदि किसी की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर हो तो उसे घर में केले के पेड़ लगाकर उसकी पूजा करनी चाहिए। लेकिन इसे घर में लगाने से पहले कुछ जरूरी नियम जान ले।

किस दिशा में लगे केले का पेड़ : केले के पेड़ को घर के ईशान कोण में, उत्तर दिशा में और पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। केले का पेड़ घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसे घर में लगाने से घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। केले के पेड़ की पूजा करने से शनि, राहु, केतु और बृहस्पति ग्रह के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।

खुले आंगन में लगे : केले के पेड़ को खुली जगह या खुले आंगन में लगाना चाहिए। जिससे उसे पर्याप्त धूप और पानी मिल सके। केले के पेड़ को कभी भी गंदी नाली या सेप्टिक टैंक के पास नहीं लगाना चाहिए। इसे साफ और स्वच्छ जगह पर लगे।

केले के पेड़ का धार्मिक महत्व : केले के पेड़ की जिस घर में नियमित रूप से पूजा की जाती है उसे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख, शांति और समृद्धि का लाभ होता है। केले के पेड़ की नियमित पूजा करने से भगवान विष्णु और धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

केले का अन्य प्रयोग : केले के पत्तों का प्रयोग धार्मिक अनुष्ठानों में भी किया जाता है। दक्षिण भारत में अधिकतर केले के पत्तों पर ही भोजन किया जाता है। कुछ जगहों पर तो कच्चे केले की सब्जी भी बनाई जाती है। केले के फल का प्रयोग पूजा और व्रत में भगवान को भोग लगाने के लिए किया जाता है।

अत: केले के पेड़ को घर में लगाया जा सकता है। लेकिन आपको इसकी स्वच्छता और पवित्रता का ध्यान पूरा ध्यान रखना चाहिए। केले के पेड़ को घर में लगाने के बाद नियमित रूप से इसकी पूजा करनी चाहिए।

news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #newsupdate #love #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #usa #football #entertainment #beritaterkini #sports #explore #info #new #newspaper #business

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *