हिंदू धर्म में तुलसी को देवी का रूप माना जाता है। इस पौधे के फूल, जड़, बीज तथा तेल सभी चीज बहुत ही उपयोगी और पूजनीय होती है। यहां तक की तुलसी के पौधे के आसपास की मिट्टी को भी बहुत पवित्र माना जाता है। यह औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। हिंदू धर्म में इसका बहुत महत्व है। तुलसी के पौधे को आयुर्वेदिक में कई औषधीयॉ बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को अतिप्रिय है । हमारे वेदों में लिखा गया है की तुलसी माता का विवाह शालिग्राम जी से जो कि विष्णु भगवान का ही रूप थे, उनसे हुआ था। तब से हर साल यह परंपरा चली आ रही है कि हम तुलसी माता का विवाह शालिग्राम जी से करते हैं। इस दिन का बड़ा महत्व होता है। मनुष्य व्रत रखते हैं तथा पूजा अर्चना करते हैं और तुलसी माता का विष्णु जी के साथ विवाह कराया जाता है यह विवाह मानसून की समाप्ति तथा विवाह के कार्यक्रमों की शुरुआत का सूचक भी माना जाता है। इस दिन से विवाहित कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं।
तुलसी के पौधे को भारत में लगभग हर घरों के आंगन में पाया जाता है। घर की स्त्री सुबह स्नान करने के बाद पूजा करती हैं और तुलसी के पौधे में जल अर्पण करती हैं। तुलसी के पौधे का यह पूजा विधान प्राचीन काल से चला आ रहा है। तुलसी का पौधा दो तरह का होता है :
रामा तुलसी और श्यामा तुलसी : रामा तुलसी के पत्ते हल्के हरे रंग के होते हैं और इनका स्वाद हल्का मीठा होता है। रामा तुलसी को भगवान राम का प्रतीक माना जाता है और इसका उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में अधिक उपयोग किया जाता है। इसे घर में लगाने से सुख समृद्धि का आगमन होता है।
श्यामा तुलसी के पत्तों का रंग गहरे हरे या बैंगनी होता है। श्यामा तुलसी का स्वाद हल्का तीखा होता है। श्यामा तुलसी भगवान कृष्णा को प्रिया है। इसका उपयोग आयुर्वेद में औषधीयॉ बनाने के लिए किया जाता है।
तुलसी के पौधों का बहुत सी औषधीय में भी उपयोग किया जाता है: तुलसी का उपयोग खांसी, जुकाम और अस्थमा के लिए आयुर्वेदिक उपचारों में किया जाता है जो कफ को साफ करके वायु मार्ग को आराम देने तथा सांस लेने में सहायता करता है।तुलसी हमारे शरीर को तनाव से मुक्त करने तथा मानसिक स्वास्थ्य प्रदान करने में मदद करती है।
तुलसी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और रक्तचाप में सुधार करके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।कुछ अध्ययनों से पता चला है कि तुलसी मधुमेह के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। तुलसी के उपयोग से वजन घटाने तथा पाचन में सुधार करने में भी सहायता मिलती हैं।यह त्वचा से संबंधित रोगों में भी राहत दिलाता है।
news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #newsupdate #love #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #usa #football #entertainment #beritaterkini #sports #explore #info #new #newspaper #business