गोंद कतीरा के फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

vardaan news.com

गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में हम अपने शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल करते हैं। जो कि हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। इनमें हार्मफुल केमिकल्स होते हैं। आज हम इस लेख में आपको एक प्राकृतिक गोंद के बारे में बताएंगे जो हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करता है।

 गोंद कतीरा, इसका नाम तो आपने सुना ही होगा। गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद होता है जो पेड़ की जड़ और तने से निकाला जाता है यह चिपचिपा होता है तथा इसका कोई स्वाद नहीं होता और ना ही इसका कोई रंग होता है। लेकिन फिर भी यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होता है। जानते हैं इसके फायदे के बारे में।

गोंद कतीरा के फायदे : गोंद कतीरा शरीर को ठंडक प्रदान करता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। गोंद कतीरा में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है,जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। गोंद कतीरा हमारी त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है। गोंद कतीरा में प्रोटीन ,फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। गोंद कतीरा हमारे शरीर को गर्मी से राहत दिलाता है और लंबे समय तक शरीर को भीतर से ठंडक प्रदान करता है।

 गोंद कतीरा के कुछ इस्तेमाल :गोंद कतीरा को रात को थोड़ी सी मात्रा में एक गिलास पानी में भिगो दे। सुबह यह एक जेली जैसा पदार्थ बन जाता है जिसका इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं।

शरबत बनाने के लिए गोंद कतीरा ठंडा पानी,मिश्री,एक नींबू का रस और पुदीना के पत्ते मिला ले और ठंडा – ठंडा मजेदार गोंद कतीरा का शरबत पिए। यह गर्मी में आपके शरीर को ताजगी और ठंडक प्रदान करेगा।

गोंद कतीरा का कोल्ड मिल्क बनाने के लिए गोंद कतीरा को रात भर पानी में भिगो दे और सुबह छान कर रख ले। अब इसकी जली को ठंडे दूध के साथ मिक्सी के जार में डालें और इसमें थोड़ी सी मिश्री भी डालें। साथी इसमें आप चाहे तो कुछ कटे हुए बादाम भी डाल सकते हैं कुछ देर ग्राइंड करने के बाद आपका गोंद कतीरा  का कोल्ड मिल्क तैयार हो जाएगा।

 सावधानियां : गोंद कतीरा का उपयोग हमेशा भिगोकर ही करें और इसे सीमित मात्रा में ही ले। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका सेवन गर्मियों के मौसम में करें। यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित बीमारी है तो इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #newsupdate #love #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #usa #football #entertainment #beritaterkini #sports #explore #info #new #newspaper #business

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *